नईदिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया को झटका लगा है. मामले से जुड़े CBI के केस में कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी है. दिल्ली में स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट अगली सुनवाई 15 मई को करेगा. वहीं सिसोदिया इसके अलावा दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के केस में न्यायिक हिरासत में पहले ही 8 मई तक है, ED और CBI दोनो ही जांच एजेंसी दिल्ली शराब नीति मामले में सिसोदिया की भूमिका की जांच कर रहे हैं. पिछले साल फरवरी में सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था. ED और CBI ने दावा किया है कि दिल्ली शराब नीति को लागू करने और तैयार करने में गड़बड़ी हुई है. इसमें दिल्ली की केजरीवाल सरकार में कई मंत्री शामिल रहे हैं. ED ने तो हाल ही में इसका मुख्य साजिशकर्ता केजरीवाल को करार दिया है.
मनीष सिसोदिया को झटका, न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ी
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 7, 2024
- Post category:देश
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन, कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को भी PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी; 25 जनवरी को हुआ था ट्रेन का सफल ट्रायल
PM मोदी ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड, बने भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री; अब नेहरू से मुकाबला बाकी!