सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी कर लेंगी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बेटी सोनाक्षी की शादी से पिता शत्रुघ्न सिन्हा खुश नहीं हैं। वे शादी में भी शामिल नहीं होंगे। अब इन सभी अफवाहों पर शत्रुघ्न ने विराम लगा दिया है। बीते गुरुवार, शत्रुघ्न को होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिया। इस दौरान सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी दिखीं। जिस लोकेशन पर जहीर और शत्रुघ्न को साथ देखा गया, उसी लोकेशन पर सोनाक्षी भी स्पॉट हुईं। इस दौरान वे कैजुअल आउटफिट में नजर आईं। पैपराजी ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। जब यह खबर सामने आई थी कि सोनाक्षी शादी करने वाली हैं, तब इस शादी पर पिता शत्रुघ्न से सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा था- मुझे इस शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आजकल बच्चे मां-बाप की सहमति नहीं लेते, बस इन्फॉर्म कर देते हैं। हम भी इंतजार कर रहे हैं कि हमें कब इस शादी के बारे में बताया जाएगा। उनकी इस बात से कयास लगाया जा रहा था कि पिता के साथ सोनाक्षी के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं।
नाराजगी की खबरों पर लगाया विराम, होने वाले दामाद के साथ दिखे शत्रुघ्न सिन्हा

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 21, 2024
- Post category:मनोरंजन
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like

Saif Ali Khan की 15,000 करोड़ की संपत्ति पर अब कौन होगा मालिक? हाईकोर्ट से लगा स्टे हटा, अब सरकार ने ठोका दावा!

बाबिल खान का इमोशनल ब्रेकडाउन: वायरल वीडियो में बोले– ‘बॉलीवुड सबसे फेक इंडस्ट्री है’, वीडियो में बुरी तरह रोए; फेंस में मेंटल हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता!
