22 जनवरी 2024 को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या के राम मंदिर में पूजा की विधि में बदलाव होगा। अब से भगवान राम की आरती 5 बार होगी। जो आरती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें पहले से बुकिंग करानी होगी। मंदिर समिति की वेबसाइट पर जाकर बुंकिंग की जा सकती है। भगवान राम की जिस दीप से आरती की जाएगी वह भी बहुत स्पेशल है। 1100 किलोग्राम का यह श्री राम दीप बड़ोदा के भाईली गांव के अरविंद भाई पटेल द्वारा बनवाया गया है।
पहली आरती सुबह 5 बजे से शुरू होगी, फिर 7:00 बजे श्रृंगार आरती, फिर 12:00 भोग आरती, फिर 7:30 बजे संध्या आरती शाम को फिर 8:30 शयन आरती होती है। 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हर छोटी-छोटी बहुत खास है। पहली बार प्राण प्रतिष्ठा के लि एजो आरती होगी, उसके लिए नौ फिट लंबा दीपक लाया गया है। आधार की परिधि पांच फुट है। इस दीपक में 501 किलो घी एक बार में भर सकते हैं। 5 किलो रूई की बाती से यह दीप ढाई माह तक प्रज्जवलित रहेगा। यह दीप पंचमुखी बताया गया है।
आपको बता दें कि यह दीप 1100 किलो का है। इसका व्यास आठ फुट का है। आधार की परिधि पांच फुट है। इसको बनाने में एक माह से अधिक समय लगा। इसमें 501 किलो घी भरा जा सकेगा। दीप को बनाने में पांच धातुओं तांबा, पीतल, मेटल, ब्रास, एमएस धातु शामिल किया गया है। दीप की ऊंचाई नौ फीट है। पटेल ने जानकारी दी कि उनके दोस्त की फैक्ट्री में इस दीप को तैयार किया गया। 1100 किलोग्राम का यह श्री राम दीप बड़ोदा के भाईली गांव के अरविंद भाई पटेल द्वारा बनवाया गया है।