भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कई बड़ी सुविधाएं शुरू करने जा रही है। उपचार की 355 नई प्रक्रियाएं यानी प्रोसीजर जोड़ी जा रही हैं। जिसमें सिजेरियन डिलीवरी के समय बच्चेदानी निकालना, सेप्टिक शाक, फटे हुए पेट को बंद करना भी शामिल हैं। आयुष्मान योजना में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के उपचार की कई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। इसका उद्देश्य प्रदेश की मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। इन्हें मिलाकर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शामिल पैकेज की संख्या 1952 हो जाएगी। वहीं 274 बीमारियों के उपचार की राशि में बढ़ोतरी की जा रही है। इसमें कैंसर से संबंधित 52, जनरल सर्जरी के 72, न्यूरो सर्जरी के 29, स्त्री और प्रसूति रोग के 21 और यूरोलॉजी के 83 पैकेज शामिल हैं। दरें बढ़ने का लाभ यह होगा कि अनुबंधित अस्पताल पैकेज की दर कम होने का बहाना बनाकर उपचार के लिए मना नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही रोगियों को अपने जेब से भी राशि नहीं देनी होगी। नए पैकेज व बढ़ी हुई दरें इस माह से लागू करने की तैयारी है। पहले अप्रैल में यह सुविधाएं बढ़ाई जानी थी, पर चुनाव आचार संहिता के चलते रोक दिया गया था।
आयुष्मान योजना में कैंसर, न्यूरोसर्जरी सहित इन बीमारियों के लिए अब मिलेगी ज्यादा राशि
![You are currently viewing आयुष्मान योजना में कैंसर, न्यूरोसर्जरी सहित इन बीमारियों के लिए अब मिलेगी ज्यादा राशि](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/06/आयुष्मान-योजना.jpg)
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 12, 2024
- Post category:मध्य प्रदेश / स्वास्थ्य
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article सिंधिया के आदेश पर गुना में भू-माफियाओं का सफाया! 60 बुलडोजर, 600 अफसरों की टीम, गुना में भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई; 900 बीघा जमीन पर कब्जा मुक्त!](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2025/01/6789f597ab13b-guna-news-171546178-16x9-1-300x169.jpg)
सिंधिया के आदेश पर गुना में भू-माफियाओं का सफाया! 60 बुलडोजर, 600 अफसरों की टीम, गुना में भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई; 900 बीघा जमीन पर कब्जा मुक्त!
![Read more about the article मध्यप्रदेश में बनेगा दिल्ली की तरह एयर कार्गो हब – मुख्यमंत्री डॉ. यादव](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/07/मध्यप्रदेश-में-बनेगा-दिल्ली-की-तरह-एयर-कार्गो-हब-मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव-300x200.jpg)
मध्यप्रदेश में बनेगा दिल्ली की तरह एयर कार्गो हब – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
![Read more about the article “जलवायु परिवर्तन हेतु वैश्विक प्रयास-भारत की प्रतिबद्धता में राज्यों का योगदान” पर विमर्श और राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ, CM मोहन यादव शामिल हुए; बोले – प्रकृति और प्रगति में समन्वय आवश्यक है](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/10/Ga9QnFdWkAAwAw1-300x200.jpg)