इंदौर 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री जी सम्मिलित होंगे
भाजपा कार्यालय पर तैयारी बैठक संपन्न 11 अगस्त ,,भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि 13 अगस्त को भारत की सेना के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन महादेव, देश भक्ति के भाव से हॉटस्पॉट यात्रा निकलेगी शाम 4 बजे बड़ा गणपति मंदिर चौराहा से गांधी हाल तक विशाल तिरंगा यात्रा निकलेंगी।
मिश्रा ने बताया कि भाजपा कार्यालय पर महत्वपूर्ण तैयारी बैठक संपन्न हुई जिसमें हुए निर्णय अनुसार भाजपा संगठन के सभी 35 मंडलों के कार्यकर्ता सभी मोर्चे प्रकोष्ठ और विभाग आम जनता के साथ तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे। मिश्रा ने बताया कि इंदौर महानगर के सभी प्रमुख सामाजिक संस्था खेल संगठन, व्यापारी संगठन, युवा ,महिला, औद्योगिक संगठन भी देशभक्ति से हॉटस्पॉट तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे।
बैठक में मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, भाजपा संगठन के सब प्रभारी तेज बहादुर जी विधायक रमेश मंदोला, गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, आलोक दुबे, सुधीर कोले, आदि उपस्थित थे।