उज्जैन। बुधवार को डिंडोरी की रहने वाली 20 वर्षीय आदिवासी महिला पति के साथ इंदौर में काम की तलाश के लिए पहुंची थी। महिला का मोबाइल गुम हो गया था। इसके बाद महिला पति के साथ ट्रेन से उज्जैन पहुंची थी। यहां पर कुछ लोगों से दोनों ने काम मांगा और काम की तलाश में दोनों शहर के इंदिरा नगर चौराहे पर पहुंच गए थे। यहां बाइक सवार रवि ने दोनों को काम दिलाने का झांसा दिया और ताजपुर के पास एक खेत मे बनी झोपड़ी में ले गया। इस दौरान रवि ने महिला को झोपड़ी की सफाई करने का कहा और महिला के पति को सामान दिलाने के बहाने ले गया। दोनों के जाते ही इमरान नामक युवक महिला के पास पहुंचा और उसने महिला के साथ रेप किया। इधर रवि महिला के पति को उज्जैन छोड़कर वापस ताजपुर आया और उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस बड़ी घटना में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। घटना के दो दिन बाद अब पुलिस ने आरोपी इमरान का घर और खेत में बनी उस झोपड़ी को तोड़ दिया है जहां पर दोनों दरिंदों ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। महिला अर्धनग्न हालात में बमुश्किल दोनों से अपनी जान बचाकर भागी थी। इस दौरान करीब डेढ़ किमी दूर खदान पर मजदूरों ने महिला की जान बचाई। इसके बाद पुलिस को फोन लगाकर सूचना दी थी। पंवासा थाना पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर घटना की जानकारी लेकर महिला के पति को खोजा और आरोपियों तक पहुंची थी।
उज्जैन में गैंग रेप के आरोपी इमरान का मकान तोड़ा
![You are currently viewing उज्जैन में गैंग रेप के आरोपी इमरान का मकान तोड़ा](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/06/उज्जैन-में-गैंग-रेप-के-आरोपी-इमरान-का-मकान-तोड़ा.jpeg)
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 22, 2024
- Post category:अनदेखा राजनीति
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article छतरपुर पथराव मामले पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दी अपनी प्रतिक्रिया , बोले – “भारत को भारत ही रहने दीजिए, इसे बांग्लादेश मत बनाइए”](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/08/pandit-shahtri-300x200.jpg)
छतरपुर पथराव मामले पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दी अपनी प्रतिक्रिया , बोले – “भारत को भारत ही रहने दीजिए, इसे बांग्लादेश मत बनाइए”
![Read more about the article सौरभ शर्मा का खेल खत्म? भोपाल जेल में ED की हाई-प्रोफाइल पूछताछ जारी, जल्द सहयोगियों, कर्मचारियों और रिश्तेदारों पर भी गिरेगी गाज!](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2025/02/1200-675-23472203-thumbnail-16x9-bh-aspera.jpg)
सौरभ शर्मा का खेल खत्म? भोपाल जेल में ED की हाई-प्रोफाइल पूछताछ जारी, जल्द सहयोगियों, कर्मचारियों और रिश्तेदारों पर भी गिरेगी गाज!
![Read more about the article Ujjain: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू की जयंती आज, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है ‘चाचा नेहरू’ की जयंती](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Image-2024-11-14-at-3.31.10-PM-239x300.jpeg)