उज्जैन सिंहस्थ से पहले 6 लेन बनेगा इंदौर-उज्जैन हाईवे!

You are currently viewing उज्जैन सिंहस्थ से पहले 6 लेन बनेगा इंदौर-उज्जैन हाईवे!

वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ की तैयारी में प्रदेश की मोहन यादव सरकार जुट गई है। लोक निर्माण विभाग इंदौर-उज्जैन हाईवे को छह लेन मार्ग बनाएगा। यह इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज गेट से उज्जैन के हरिफाटक चौराहे तक 45.47 किमी रहेगा। इसमें एक फ्लाईओवर उज्जैन शहर में बनाया जाएगा। सिंहस्थ की तैयारियों के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बैठक करके सभी विभागों को अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए थे।

लोक निर्माण विभाग ने स्टेट हाईवे 59 इंदौर-उज्जैन को छह लेन करने का प्रस्ताव तैयार किया है। दो बड़े पुल बनाए जाएंगे और उज्जैन शहर में फ्लाइओवर भी बनाया जाएगा।

Leave a Reply