भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्सिंग घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश के 70 नर्सिंग कॉलेज दिल्ली सीबीआई की रडार पर है। सीबीआई को भ्रष्टाचार के कई इनपुट मिले है। रिश्वत का मामला सामने आने के बाद कॉलेज संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार CBI इंस्पेक्टर राहुल राज के 60 कॉलेज के जांच का जिम्मा पास था। कई कॉलेजों ने सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज को रिश्वत देकर क्लीन चिट ली थी। नर्सिंग घोटाले की सीबीआई जांच पर भी सवाल उठे है। जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रदेश के करीब 300 कॉलेज की जांच हुई थी। जांच रिपोर्ट में 169 कॉलेज को सूटेबल पाया गया था। सीबीआई सब इंस्पेक्टर राहुल राज ने कई प्रिंसिपलों को भ्रष्टाचार के लिए साथ मिलाया और कई कॉलेजों के प्रिंसिपलों ने रिश्वत के पैसे राहुल राज तक पहुंचाए थे।
दिल्ली सीबीआई की रडार पर एमपी के 70 नर्सिंग कॉलेजः, संचालकों में हड़कंप
![You are currently viewing दिल्ली सीबीआई की रडार पर एमपी के 70 नर्सिंग कॉलेजः, संचालकों में हड़कंप](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/05/image-1-7-1024x576-1.jpg)
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 20, 2024
- Post category:मध्य प्रदेश
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी पर भोपाल स्थित निवास पर किया शस्त्र पूजन, इंदौर-महेश्वर में भी करेंगे शस्त्र-पूजन; विभिन्न दशहरा उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/10/GZqzNxCX0A4lgjU-300x261.jpg)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी पर भोपाल स्थित निवास पर किया शस्त्र पूजन, इंदौर-महेश्वर में भी करेंगे शस्त्र-पूजन; विभिन्न दशहरा उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल
![Read more about the article उज्जैन में ‘नौकरानी’ बनी ठग: ज्योतिष से ठगे 3 करोड़! उज्जैन पुलिस ने 3 करोड़ की ब्लैकमेलिंग कांड का किया खुलासा, 45 लाख नकद और 55 लाख के जेवर बरामद…](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/12/Declaration-4-300x180.jpg)
उज्जैन में ‘नौकरानी’ बनी ठग: ज्योतिष से ठगे 3 करोड़! उज्जैन पुलिस ने 3 करोड़ की ब्लैकमेलिंग कांड का किया खुलासा, 45 लाख नकद और 55 लाख के जेवर बरामद…
![Read more about the article बिरला ग्रुप बड़नगर में 3500 करोड़ रुपए की लागत से सीमेंट इकाई स्थापित करेगा, बिरला ग्रुप के एमडी बोले- बिरला ग्रुप का सर्वाधिक निवेश मध्यप्रदेश में ही है।](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/09/1726843270-4456-300x169.webp)