भोपाल। पर्यटन और धार्मिक शहरों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने के लिए 19 शहरों में काम शुरू हो गया है। इसके लिए जनवरी में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए 30 शहरों की सूची जारी की थी। इसी के तहत पहले चरण में 29 शहरों में अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए सरकार 100 करोड़ रुपए खर्च कर 19 हजार से अधिक लोगों को मुक्त करेगी। जनवरी में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने देश के पर्यटन और धार्मिक स्थल को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए 30 शहरों की सूची जारी की थी। इन्हीं में से एक सांची शहर में सर्वे के दौरान भिक्षावृत्ति नहीं पाई गई। जिसके बाद इसे सूची से हटा दिया गया और इसकी जगह भोपाल को रखा गया। बतादें कि, पहले चरण में सरकार 100 करोड़ रुपए खर्च कर 29 शहरों में अभियान चलाएगी। इन 29 शहरों में भिक्षावृत्ति में लिप्त 19 हजार 500 लोगों को मुक्त किया जाएगा। वहीं सांची के स्थान पर चयनित भोपाल में दूसरे चरण में काम होगा।
पर्यटन और धार्मिक शहरों को भिक्षावृत्ति मुक्त कराने काम शुरू
![You are currently viewing पर्यटन और धार्मिक शहरों को भिक्षावृत्ति मुक्त कराने काम शुरू](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/06/begger.jpeg)
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 3, 2024
- Post category:मध्य प्रदेश
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article मध्य प्रदेश को रेल बजट में मिली 14,745 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक राशि: इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित 80 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली से 3572 किमी ट्रैक होगा सुरक्षित](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250203-WA0127.jpg)
मध्य प्रदेश को रेल बजट में मिली 14,745 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक राशि: इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित 80 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली से 3572 किमी ट्रैक होगा सुरक्षित
![Read more about the article MPPSC SET 2024: 12 शहरों में 1.21 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा, राज्य भर में बनाए गए 323 केंद्र](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Image-2024-12-15-at-12.26.27-PM-1-300x169.jpeg)
MPPSC SET 2024: 12 शहरों में 1.21 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा, राज्य भर में बनाए गए 323 केंद्र
![Read more about the article आयुष्मान योजना में कैंसर, न्यूरोसर्जरी सहित इन बीमारियों के लिए अब मिलेगी ज्यादा राशि](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/06/आयुष्मान-योजना-300x171.jpg)