मराठा आरक्षण आंदोलन-जरांगे आंदोलन खत्म करने को तैयार

You are currently viewing मराठा आरक्षण आंदोलन-जरांगे आंदोलन खत्म करने को तैयार

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने पांच दिवसीय भूख हड़ताल मंगलवार को खत्म कर दी। इसके बाद उन्होंने कहा, “हम जीत गए हैं। सरकार ने हमारी मांगें मान ली हैं।” यह भी कहा कि अगर सरकार आरक्षण की मांगों पर जीआर (आदेश) जारी कर देती है तो वह आज रात 9 बजे तक मुंबई छोड़ देंगे।

उधर, बॉम्बे हाईकोर्ट ने जरांगे को अनशन स्थल आजाद मैदान पर 3 सितंबर की सुबह तक रुकने की अनुमति दे दी। इससे पहले अदालत ने मंगलवार दोपहर 3 बजे तक मैदान खाली करने को कहा था।

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को भी फटकार लगाई। कहा कि प्रशासन ने उसके आदेशों को लागू क्यों नहीं किया। जबरन मैदान खाली कराने के लिए कदम क्यों नहीं उठाए।

अदालत ने कहा कि अगर बुधवार तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वह कड़ा आदेश जारी करेगी और किसी भी हद तक जाएगी।

Leave a Reply