हाथरस। हाथरस कांड में यूपी पुलिस की जांच जारी है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार सुबह पहले अलीगढ़ और फिर हाथरस पहुंचे। दोनों जगह हाथरस हादसे के घायलों से मिले। कुछ पीड़ि परिवारों से भी मिले। नीचे देखिए वीडियो। हाथरस से रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि प्रशासन की नाकामी से भगदड़ मची और लोगों को जान गंवाना पड़ी। बकौल राहुल गांधी, ‘यह एक दुखद घटना है। कई लोग मारे गए हैं। पीड़ित परिवारों को अधिकतम मुआवजा दिया जाना चाहिए। मैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से खुले दिल से मुआवजा देने का अनुरोध करता हूं। मैंने मृतक के परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत बातचीत की और उन्होंने मुझे बताया कि कोई पुलिस व्यवस्था नहीं थी।’ इस बीच, यूपी पुलिस का एक्शन जारी है। गुरुवार को पुलिस ने छह सेवादारों को गिरफ्तार किया। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं। 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर फरार है। पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। वह मनरेगा तकनीकी सहायक है। इसके सात ही, भीड़ रोकने, धकेलने और साक्ष्य छुपाने का प्रयास करने वाले सेवादारों को चिह्नित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित एसआईटी ने अब तक 70 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
हाथरस में पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी
![You are currently viewing हाथरस में पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/07/05_07_2024-rahul_gandhi_news_5_july_1_202475_91749.jpg)
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:July 5, 2024
- Post category:अभी अभी / देश / पॉपुलर
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article पूर्व मुख्यमंत्री Hooda के आगमन के बाद, मिस्क्रिएंट्स ने मध्यरात्रि में परिवार के पुराने घर को नष्ट किया, जानें आगे क्या हुआ…](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/03/Screenshot_29-300x175.jpg)
पूर्व मुख्यमंत्री Hooda के आगमन के बाद, मिस्क्रिएंट्स ने मध्यरात्रि में परिवार के पुराने घर को नष्ट किया, जानें आगे क्या हुआ…
![Read more about the article Hisar News: चैत्र नवरात्रि के अष्टमी के अवसर पर हिसार के देवी मंदिर में भारी भीड़](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_45-3-300x175.jpg)
Hisar News: चैत्र नवरात्रि के अष्टमी के अवसर पर हिसार के देवी मंदिर में भारी भीड़
![Read more about the article Haryana News: गेहूं के खेत में भीषण आग लगने से किसान की मौत; अन्न का फैलाव सात एकड़ के राज्य में](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_12-10-300x175.jpg)