बर्फीली हवाओं की चपेट में मध्यप्रदेश, ठंड ने फिर बढ़ाई मुश्किलें: फरवरी में पहली बार पारा 22°C के नीचे, हवा की रफ्तार 4 गुना बढ़ी …

You are currently viewing बर्फीली हवाओं की चपेट में मध्यप्रदेश, ठंड ने फिर बढ़ाई मुश्किलें: फरवरी में पहली बार पारा 22°C के नीचे, हवा की रफ्तार 4 गुना बढ़ी …

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मध्यप्रदेश में भी साफ दिखाई देने लगा है। तेज़ रफ्तार सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी है, जिससे प्रदेश के कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को इंदौर समेत कई शहरों में हवा 34 से 36 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली, जो सामान्य से 3-4 गुना अधिक थी। हालांकि, दिन में तेज़ धूप के कारण राहत महसूस हुई, लेकिन सर्द हवाओं ने ठिठुरन बनाए रखी।

वहीं, फरवरी में पहली बार दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया, जिससे सर्दी का अहसास और भी ज्यादा होने लगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। शनिवार से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन सर्द हवाएं लोगों को राहत नहीं लेने देंगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के चलते हवाओं की दिशा उत्तरी हो गई है, जिससे ठंडक बढ़ गई है।

8 फरवरी से नया सिस्टम, ठंड का असर बढ़ेगा?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय होने वाला है, जिसका असर 10 फरवरी के बाद प्रदेश के मौसम पर साफ दिख सकता है। इससे दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सर्द हवाएं राहत मिलने नहीं देंगी।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

  • तेज़ हवाओं से सर्दी बनी रहेगी।
  • दिन में धूप खिलने से हल्की राहत मिल सकती है।
  • शनिवार से तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना।

तो क्या अब भी पड़ेगी ठंड?

  • शुक्रवार को भी तेज़ हवाओं का असर रहेगा, ठिठुरन बनी रहेगी।
  • शनिवार से तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन ठंड जारी रहेगी।
  • 8 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिससे हल्का बदलाव संभव है।

Leave a Reply