दमोह। गर्मी में नदी तालाब और झरने में नहाने का अपना अलग ही मजा है। नहाने के दौरान कभी कभी हादसे भी हो जाते हैं। ऐसे ही हादसे के कारण शहर के भदभदा वॉटरफाल में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किया है। बता दें कि भदभदा वॉटरफॉल में कल एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। वॉटरफॉल में नहाने पर प्रतिबंध से संबंधित आदेश अनुविभागीय दंडाधिकारी पथरिया महेंद्र कुमार गुप्ता ने जारी किया है। आदेश दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत जारी किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले पर दंड संहिता की धारा 188 के तहत की कार्रवाई की जाएगी।
भदभदा वॉटरफाल में नहाने पर लगा प्रतिबंधः आदेश जारी
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 30, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
न्यायिक प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक का प्रयोग करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश ! व्हाट्सएप, ई-मेल और टेक्स्ट मैसेज से भेजे जाएंगे वारंट ….
मध्यप्रदेश बीजेपी में सस्पेंस बरकरार: पाँच महीने से नहीं हो पाया प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव, कार्यकर्ताओं में गहरी बेचैनी; 16 जून के बाद खुल सकता है अध्यक्ष पद का पत्ता!