नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। गौरतलब है कि मंगलवार को सीबीआई ने तिहाड़ जेल में केजरीवाल से शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ की थी। बताया जाता है कि सीबीआई उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं है। अरविंद केजरीवाल की जमानत से जुड़ी याचिका पर भी आज सुनवाई होना है। दरअसल, राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी थी, लेकिन ईडी इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गई। यहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी जमानत पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सर्वोच्च न्यायालय में 24 को मामला लिस्ट हुआ था, लेकिन अदालत ने हाईकोर्ट के ऑर्डर की कॉपी न मिलने का हवाला देकर 26 जून के लिए सुनवाई टाल दी थी।
CBI ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया
![You are currently viewing CBI ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/06/arvind.webp)
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 26, 2024
- Post category:अनदेखा राजनीति / अभी अभी / देश / पॉपुलर
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article हर क्षेत्र में विजयी..! Haryana के वादियों ने UPSC परीक्षा में झंडे ऊँचाए, राज्य और उनके माता-पिता को गौरव दिलाया](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_60-300x175.jpg)
हर क्षेत्र में विजयी..! Haryana के वादियों ने UPSC परीक्षा में झंडे ऊँचाए, राज्य और उनके माता-पिता को गौरव दिलाया
![Read more about the article छतरपुर पथराव मामले पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दी अपनी प्रतिक्रिया , बोले – “भारत को भारत ही रहने दीजिए, इसे बांग्लादेश मत बनाइए”](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/08/pandit-shahtri-300x200.jpg)
छतरपुर पथराव मामले पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दी अपनी प्रतिक्रिया , बोले – “भारत को भारत ही रहने दीजिए, इसे बांग्लादेश मत बनाइए”
![Read more about the article Lok Sabha Elections: हिसार से Congress टिकट न मिलने पर चंद्रमोहन का दर्द, X पर कवितायीन पोस्ट लिखा](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_26-2-300x175.jpg)