CM डॉ. यादव ने दी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं, नागरिकों के सुखी और समृद्ध होने की मुख्यमंत्री ने कामना की

You are currently viewing CM डॉ. यादव ने दी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं, नागरिकों के सुखी और समृद्ध होने की मुख्यमंत्री ने कामना की

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

शारदीय नवरात्रि पर्व, जो माँ दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है, हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। 2024 में, शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर गुरुवार यानी की आज से शुरू होकर 12 अक्टूबर शनिवार तक चलेगी। बता दें, शारदीय नवरात्रि अन्य नवरात्रियों में सबसे अधिक प्रचलित और लोकप्रिय है। इस वर्ष यह पर्व पूरे देश में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दैवीय आराधना पर्व नवरात्र प्रारंभ होने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर कहा, “एक बिटिया के रूप में, एक कन्या के रूप में, एक बहन के रूप में, एक मां के रूप में; नारी हर रूप में माता के 9 स्वरूपों के समान वंदनीय है। राज्य सरकार नारी को देवी स्वरूप मानकर अपनी योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति का वंदन करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों के सुखी और समृद्ध होने की कामना करते हुए कहा कि शारदीय नवरात्रि की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं माता के नौ स्वरूपों में प्रथम स्वरूप ‘मां शैलपुत्री’ के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। मां की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं मंगल का आगमन हो, यही प्रार्थना है।”

Leave a Reply