मध्यप्रदेश में शस्त्र-पूजन के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व, CM यादव महेश्वर और इंदौर में करेंगे शस्त्र पूजन

You are currently viewing मध्यप्रदेश में शस्त्र-पूजन के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व, CM यादव महेश्वर और इंदौर में करेंगे शस्त्र पूजन

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

दशहरा पर्व, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व देवी दुर्गा और भगवान राम की पूजा के लिए समर्पित है। इस त्योहार को मनाने के पीछे कई पौराणिक मान्यताएं हैं। दरअसल, दशहरा पर्व के पीछे की पौराणिक कथा भगवान राम और रावण की कहानी से जुड़ी हुई है।

इसी कड़ी में आपको बता दें कि इस वर्ष 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में दशहरा पर्व शस्त्र-पूजन के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, देवी अहिल्याबाई के महिला सशक्तिकरण के कार्यों की स्मृति में विजयादशमी पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनकी 300वीं जयंती पर उनके शासन स्थल महेश्वर और इंदौर में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुर्गा अष्टमी के अवसर पर उज्जैन के जयसिंहपुरा में देवी पंडाल पहुंचे। उन्होंने माँ अंबे की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती कर प्रदेशवासियों के कल्याण की मंगल कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसी प्रकार दशहरे पर्व पर भी आनंद बरसे। सभी त्योहारों पर माँ अंबे का आशीर्वाद बना रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि माता अहिल्या देवी को समर्पित इस दशहरा पर्व पर सभी मंत्री अलग-अलग जगह शस्त्र पूजन करेंगे। मैं महेश्वर और इंदौर में शस्त्र पूजन करूंगा। पूरे प्रदेश में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

बता दें, मंत्री-परिषद के सदस्य अपने-अपने प्रभार के अथवा विधानसभा क्षेत्र के जिलों में, सांसदगण अपने संसदीय क्षेत्र के जिलों में और विधायकगण अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply