राजधानी भोपाल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, CM यादव हुए शामिल ….

You are currently viewing राजधानी भोपाल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, CM यादव हुए शामिल ….

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज राजधानी भोपाल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसकी शुरुवात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की। राजधानी के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में निकली इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ यादव और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा खुली जीप में सवार थे. भोपाल के कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से सर हिरदाराम नगर तक 30 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकलेगी. बता दे की कर्मश्री के अध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है.

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा आज भोपाल के मुखर्जी नगर, कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा आयोजित “हर घर तिरंगा अभियान” अंतर्गत तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों को राष्ट्र भावना से ओत-प्रोत करने वाला सिद्ध हुआ है. कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा मध्यप्रदेश के इतिहास में, इस बार हमारे पुलिसकर्मियों को अब तक के सर्वाधिक राष्ट्रपति पुरस्कार मिले हैं. मेरी ओर से सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई.

बता दे की राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं. राजधानी के नरेला विधानसभा में भी भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर के अलावा शूटर ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर भी शामिल हुए.

इससे पहले मंगलवार को भोपाल की बड़ी झील पर तिरंगा यात्रा निकाली गई और यहां क्रूज पर सवार मुख्यमंत्री डॉ यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के अलावा कई मंत्री हाथ में तिरंगा लहराते रहे. बड़ी झील में हिचकोले मारती नाव पर सवार लोगों के हाथ में भी तिरंगा था. बड़ी झील पूरी तरह तिरंगे के रंग में नजर आई थी.

Leave a Reply