देश के चार राज्य- गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से मानसून विदाई ले रहा है। कई जिलों से इसकी वापसी हो गई है, लेकिन मध्यप्रदेश में अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद ही मानसून की विदाई हो सकती है। इससे पहले 25-26 सितंबर से प्रदेश में तेज बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार को कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।
एमपी में मानसून ने 16 जून को दस्तक दी थी। अमूमन सितंबर तक मानसून का पीरियड रहता है। देश से मानसून की वापसी भी हो रही है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, अक्टूबर के पहले सप्ताह तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।