MP Ladli Bahna Yojana: ‘लाड़ली बहनों’ के खाते में CM यादव ने ट्रांसफर की राशि, ₹215 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

You are currently viewing MP Ladli Bahna Yojana: ‘लाड़ली बहनों’ के खाते में CM यादव ने ट्रांसफर की राशि, ₹215 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को सागर जिले के बीना दौरे पर हैं। यहाँ CM कृषि उपज मंडी बीना, जिला सागर में आयोजित लाड़ली बहना योजना राशि के अंतरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को ₹1574 करोड़ और 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को ₹332.43 करोड़ की राशि अंतरित की। बता दें, लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई है। सरकार का मानना है कि इस योजना से महिलाओं को स्वावलंबी बनने में मदद मिलेगी।

वहीं, CM यादव ने लगभग ₹215 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर बीना वासियों को सौगातें दीं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बीना पेट्रोकेमिकल और रिफाइनरी विस्तार परियोजना के मॉडल का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न अन्य प्रदर्शनियों को भी देखा। वहीं, बीना में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहनों ने विशाल राखी भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

बता दें, मध्य प्रदेश में 5 मार्च 2023 को तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। इस योजना में शिवराज सिंह चौहान ने शुरुआती दौर में एक हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से राशि ट्रांसफर की।

Leave a Reply