खजुराहो में केन-बेतवा परियोजना के भूमि-पूजन लिए तैयारियां जोरों पर,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की तैयारियों की समीक्षा

You are currently viewing खजुराहो में केन-बेतवा परियोजना के भूमि-पूजन लिए तैयारियां जोरों पर,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की तैयारियों की समीक्षा

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 दिसंबर 2024 को खजुराहो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमि-पूजन कार्यक्रम की तैयारियों की गहन समीक्षा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खजुराहो मेला ग्राउंड का निरीक्षण भी किया, जो कार्यक्रम स्थल के रूप में चयनित किया गया है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने भोजन, बस और पेयजल की व्यवस्था, हितग्राहियों की संख्या और आसपास के जिलों से लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार समेत प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक में शामिल थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर जल अभियान से आम जनता को जोड़ने के लिए संकल्प पत्र बांटने की बात कही। उन्होंने एसपीजी की बैठक के बाद कार्यक्रम के समन्वय में कार्य करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मध्य प्रदेश की लोकल सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक होगा। यह परियोजना पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के सूखामुक्त बुंदेलखंड के सपने को साकार करेगी। इस परियोजना से लगभग 8.5 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी और लाखों लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर पार्थ जैसवाल से कार्यक्रम के रूट चार्ट और अन्य तैयारियों के बारे में प्रस्तुतीकरण प्राप्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस महत्वपूर्ण परियोजना के भूमि-पूजन समारोह के साथ मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड के विकास की नई दिशा स्थापित होगी, जो क्षेत्र के किसानों और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगी।

Leave a Reply