MSP पर सोयाबीन खरीदी 25 अक्टूबर से होगी शुरू, CM मोहन यादव X पर दी जानकारी

You are currently viewing MSP पर सोयाबीन खरीदी 25 अक्टूबर से होगी शुरू, CM मोहन यादव X पर दी जानकारी

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

मध्यप्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का कार्य 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने X हैंडल पर साझा की।

दरअसल, प्रदेश के किसान सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपए कराने और एमएसपी पर खरीदी की मांग को लेकर बीते कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार ने एमपी की डॉ. मोहन यादव सरकार के 4892 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जिसके बाद अब किसानों की सोयाबीन 4892 रुपए में मोहन सरकार खरीदेगी। बता दें कि 10 सितंबर मंगलवार को एमपी की मोहन सरकार ने केंद्र को यह प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव मिलने के तत्काल बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 सितंबर बुधवार को केंद्र ने इसे मंजूरी दे दी।

जिसके बाद अब 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2024 तक मध्यप्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने X हैंडल पर लिखा, “प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का कार्य 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा की अध्यक्षता में खरीदी कार्य के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।”

करना होगा रजिस्ट्रेशन!
जो भी किसान समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेचने के इच्छुक हैं, वह 25 सितंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। किसान पोर्टल पर यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगी। इसलिए समय रहते सभी किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिए ताकि उन्हें किसी प्रकार की आगे चलकर कोई परेशानी न हो।

Leave a Reply