देश को मिली पहले जियो साइंस म्यूजियम की सौगात, उप राष्ट्रपति ने ग्वालियर में किया जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन

You are currently viewing देश को मिली पहले जियो साइंस म्यूजियम की सौगात, उप राष्ट्रपति ने ग्वालियर में किया जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

ग्वालियर के ऐतिहासिक महाराज बाड़ा स्थित विक्टोरिया मार्केट की हैरिटेज बिल्डिंग में देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम का रविवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उद्घाटन किया। साथ ही जीवाजी राव सिंधिया की मूर्ति का भी अनावरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सतीश चंद्र दुबे और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

उप राष्ट्रपति ने पट्टिका का अनावरण और फीता काटकर इस अत्याधुनिक संग्रहालय का उद्घाटन किया। उन्होंने संग्रहालय में दर्शाए गए भू-विज्ञान से संबंधित चित्रों, कलाकृतियों और जानकारियों को देखा और इसकी सराहना की। उन्होंने ग्वालियरवासियों को इस अनूठी सौगात के लिए बधाई दी। वहीं, म्यूजियम के उद्घाटन के बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ ने महाराज बाड़ा पर स्थित वास्तु शिल्प के उत्कृष्ट नमूनों के रूप में खड़ी ऐतिहासिक इमारतों को भी देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री सिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने उप राष्ट्रपति को महाराज बाड़े की इमारतों के शिल्प एवं शैलियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ ने ग्वालियर के ऐतिहासिक जयविलास पैलेस का दौरा किया। इस दौरान उन्हें पैलेस की ऐतिहासिक धरोहरों और संस्कृति के बारे में जानकारी दी गई।

बता दें, उप राष्ट्रपति का यह दौरा लगभग तीन घंटे तक चला। उनके आगमन पर ग्वालियर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 1800 जवान और अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की।

Leave a Reply