जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन ने भीड़ के बीच से जोर से ‘मलाइका’ का नाम चिल्ला दिया।
दरअसल, अर्जुन कपूर हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी मौजूद थीं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब भूमि एक सवाल का जवाब दे रही थीं, तभी अचानक एक शख्स ने ज़ोर से मलाइका का नाम पुकारा। अर्जुन पहले तो हैरान रह गए, लेकिन फिर उन्होंने भीड़ की तरफ देखते हुए सिर हिलाया, वहीं, भूमि और रकुल अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
मलाइका और अर्जुन का रिश्ता – 8 साल साथ, फिर ब्रेकअप!
मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन 2016 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद मलाइका और अर्जुन ने डेटिंग शुरू की और 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। दोनों करीब 8 साल तक साथ रहे, लेकिन अब खबरें हैं कि अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो चुका है।
“मेरे हसबैंड की बीवी” – 21 फरवरी को होगी रिलीज़
अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर स्टारर “मेरे हसबैंड की बीवी” 21 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शक्ति कपूर, डिनो मोरिया और हर्ष गुजराल भी नजर आएंगे। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।