SPG Commando: देश के प्रधानमंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा एसपीजी कमांडो के हाथों होती है| यह देश की सबसे खास और स्पेशल फोर्स है, जो प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात होती है| इसमें तैनात कमांडो की स्पेशल ट्रेनिंग कराई जाती है, जो देश की सबसे कठिन ट्रेनिंग में से एक है| बता दें कि इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है| स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप का घोष वाक्य ‘शौर्यम, समपर्णम और सुरक्षणम’ है| फिलहाल SPG में करीब 3 हजार जवान हैं| यह पीएम की सुरक्षा के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं| ये जवान अत्याधुनिक हथियारों और तकनीक से लैस होते हैं|
SPG कमांडो के जवान एक खास सूट और हथियार से लैस होते हैं| उन्हें अत्याधुनिक असॉल्ट रायफल और ऑटोमैटिक गन दी जाती हैं| यह जवान एल्बो और नी गार्ड पहने रहते हैं| SPG कमांडो जो काले रंग के चश्मे पहनते हैं वो बेहद खास होते हैं| इन चश्मों के जरिए आतंकी हमलों या ऐसे ही हमलों के दौरान धुआं आदि से बचा जा सकता है|
एफएनएच-2000 असॉल्ट राइफल, स्वचालित बंदूकें और कुछ खतरनाक पिस्तौल जैसे 17-एम से लैस होते हैं| SPG कमांडोज एक लाइट वेट बुलेटप्रूफ जैकेट पहनते हैं| माना जाता है कि ये AK 47 से चलाई गई गोली को भी झेल सकती है| अपनी ड्यूटी के दौरान आपस में साथी कमांडो से बात करने के लिए ये कान में लगे ईयर प्लग का सहारा लेते हैं|