ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, एक स्कूल के परिसर में रखी स्कूट में अचानक आग लग गई। विद्यालय में समर कैंप चल रहा था, अंदर बच्चे भी मौजूद थे। जिससे भगदड़ मच गई। हालांकि समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मामला पड़ाव थाना क्षेत्र के कांति नगर का है। मिली जानकारी के मुताबिक, माय छोटा स्कूल में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक से आग लग गई। हादसे के समय स्कूल में समर कैंप चल रहा था। जिससे भगदड़ मच गई। आनन-फानन में सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
स्कूल में समर कैंप के दौरान लगी आग, स्कूटी जलकर खाक
![You are currently viewing स्कूल में समर कैंप के दौरान लगी आग, स्कूटी जलकर खाक](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/05/gwaikor-school-aag.jpg)
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 9, 2024
- Post category:मध्य प्रदेश
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article Ujjain: सिंहस्थ 2028 में बिछेगा सड़कों का जाल! CM यादव ने दी 2312 करोड़ की सड़कों को मंजूरी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताई आपत्ति](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Image-2024-12-05-at-1.36.15-PM-300x200.jpeg)
Ujjain: सिंहस्थ 2028 में बिछेगा सड़कों का जाल! CM यादव ने दी 2312 करोड़ की सड़कों को मंजूरी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताई आपत्ति
![Read more about the article IAS अधिकारी अनुराग जैन होंगे एमपी के नए मुख्य सचिव, 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं अनुराग जैन; वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा का आज कार्यकाल हो रहा खत्म](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/09/aa-2-300x211.png)
IAS अधिकारी अनुराग जैन होंगे एमपी के नए मुख्य सचिव, 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं अनुराग जैन; वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा का आज कार्यकाल हो रहा खत्म
![Read more about the article प्रदेश में डॉक्टर्स की हड़ताल ! जबलपुर हाईकोर्ट सख्त लहज़े में बोली – डॉक्टर्स काम पर लौटे …](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-17-at-12.45.13-PM-1-300x169.jpeg)