मुंबई इंडियंस फिर बना WPL का चैंपियन, हरमनप्रीत की सेना ने दिल्ली को किया चारों खाने चित

You are currently viewing मुंबई इंडियंस फिर बना WPL का चैंपियन, हरमनप्रीत की सेना ने दिल्ली को किया चारों खाने चित

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन में अपनी बादशाहत साबित करते हुए दूसरी बार खिताब जीत लिया है! शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। एक बार फिर दिल्ली को रनर-अप बनकर संतोष करना पड़ा, जो लगातार तीसरी बार फाइनल में हार गई।

ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुए इस महामुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 141 रन ही बना सकी और महिला क्रिकेट के इस ग्रैंड फिनाले में मुंबई की लड़कियों ने जीत का परचम लहरा दिया।

हरमनप्रीत और सिवर-ब्रंट का धमाका!  

मुंबई इंडियंस की शुरुआत झटकों से भरी थी, लेकिन जब कप्तान हरमनप्रीत कौर और नैटली सिवर ब्रंट क्रीज पर आईं, तो उन्होंने 89 रनों की जबरदस्त साझेदारी करके टीम को संकट से उबारा। हरमन ने 66 रन की कप्तानी पारी खेली और मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। नैटली सिवर ब्रंट ने 30 रन बनाने के बाद गेंदबाजी में भी कमाल किया और 3 विकेट झटककर दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया।

दिल्ली का सपना फिर चकनाचूर  

दिल्ली कैपिटल्स ने 150 रन के टारगेट का पीछा करते हुए शुरुआत से ही विकेट गंवा दिए। कप्तान मेग लैनिंग (13), शेफाली वर्मा (4), जेस जोनासेन (13) और एनाबेल सदरलैंड (2) सस्ते में निपट गईं। एक वक्त ऐसा था जब टीम 66 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी और जीत बेहद दूर नजर आ रही थी!

जेमिमा रोड्रिग्ज ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन वो भी 30 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं, मारिजान कैप ने 40 रन बनाकर वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन मुंबई की घातक गेंदबाजी के आगे दिल्ली की पूरी टीम 141 रन ही बना पाई।

मुंबई की गेंदबाजों ने किया कमाल!  

मुंबई की जीत की असली हीरो रहीं नैटली सिवर-ब्रंट, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा अमीलिया केर (2 विकेट), शबनिम इस्माइल, हेली मैथ्यूज और साईका इशाक (1-1 विकेट) ने दिल्ली की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया।

लीडरबोर्ड पर भी मुंबई का जलवा 

  • नैटली सिवर-ब्रंट – 10 मैचों में 523 रन, टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे करने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।
  • हेली मैथ्यूज (307 रन) और हरमनप्रीत कौर (302 रन) भी टॉप-5 बैटर्स में शामिल रहीं।
  • अमीलिया केर और हेली मैथ्यूज18-18 विकेट लेकर बॉलिंग चार्ट में टॉप पर रहीं।
  • दिल्ली की ओर से शेफाली वर्मा (304 रन) और जेस जोनासेन (13 विकेट) ने टॉप प्रदर्शन किया।

मुंबई इंडियंस – चैंपियन बनने की कहानी!  

  • 2023 – मुंबई इंडियंस ने WPL का पहला सीजन जीता
  • 2024 – RCB ने टाइटल अपने नाम किया
  • 2025 – मुंबई इंडियंस ने फिर से ट्रॉफी उठाई!

तीन सीजन, तीन बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स, लेकिन हर बार जीत से महरूम। क्या अगले सीजन में दिल्ली का सपना पूरा होगा या फिर मुंबई अपनी बादशाहत जारी रखेगी?  फिलहाल, हरमनप्रीत की मुंबई इंडियंस WPL की नई सुपरपावर बन चुकी है।

Leave a Reply