लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला पर क्यों आगबबूला है विपक्ष? ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव

You are currently viewing लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला पर क्यों आगबबूला है विपक्ष? ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव

Lok Sabha Speaker Om Birla: लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है. संसद में आज विपक्षी सांसदों की बैठक हुई है, जिसमें राहुल गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए. बैठक में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ ही कई दलों के नेता मौजूद रहे. आज लोकसभा की शुरुआत की बहस के साथ हुई, जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ने दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के सांसदों के साथ संसद में बैठक की है. सूत्रों की मानें तो लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा. ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि विपक्ष लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी आखिर क्यों नाराज हैं?