‘कौन कहां से क्या खरीदेगा, ये बाध्यता नहीं…’, US Oil Import के सवाल पर बोले पीयूष गोयल- ये रणनीतिक फैसला

You are currently viewing ‘कौन कहां से क्या खरीदेगा, ये बाध्यता नहीं…’, US Oil Import के सवाल पर बोले पीयूष गोयल- ये रणनीतिक फैसला

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बात बन गई है. इसका फ्रेमवर्क भी जारी हो गया है, लेकिन इसको लेकर लोगों के मन में कई सवाल पैदा हो रहे हैं. लोगों के बीच में अफवाह है कि इस समझौते के पीछे कई बाध्यताएं रखी गई है, जिन शर्तों पर ट्रेड डील पर बात हुई. इन सभी सवालों के बीच केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा बयान दिया है. यहां जानें क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोगों के मन में चल रहे सवालों को लेकर स्पष्ट किया है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ढांचा यह अनिवार्य नहीं करता कि कौन क्या और कहां से खरीदेगा? उन्होंने कहा कि अमेरिका से ऊर्जा खरीदने से भारत को तेल के सीमित सप्लायर्स पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी. तेल की वास्तविक खरीदारी बायर्स और सप्लायर्स कंपनियों द्वारा स्वतंत्र रूप से की जाती है. यानी उन्होंने साफ कर दिया है कि इस समझौते पर कोई बाध्यता नहीं रखी गई है.

US से तेल खरीदना भारत के हित में

पीयूष गोयल ने यह बयान एएनआई को दिए एक इंटरव्यू के दौरान दिया. जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि कौन-कहां से क्या खरीदेगा, इसकी बिल्कुल बाध्यता नहीं है. उन्होंने बताया कि यह सिर्फ व्यापार और अच्छी पहुंच के लिए एक आसान रास्ता मुहैया कराता है. इसलिए अमेरिका से तेल, एलएनजी और एलपीजी खरीदारी करना भारत के हित में है.