IND vs PAK T20 World Cup 2025: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम कोलंबो पहुंच गई है. फैंस इस मुकाबले को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं. लेकिन साथ ही एक टेंशन भी फैंस के चेहरों पर नजर आ रही है. ये टेंशन इस बात की है कि कहीं कोलंबो के महामुकाबले में बारिश का खलल न पड़े. ये मुकाबला आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार शाम 7 बजे से खेला जाना है, लेकिन इसके पहले ही बारिश की संभावना है.
श्रीलंकाई मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बनने वाले लो-प्रेशर सिस्टम की वजह से कोलंबो में तेज बारिश हो सकती है. रविवार को कोलंबो में मौसम गर्म और उमस भरा हो सकता है. मैच वाले दिन यहां पर 70 फीसदी तक बारिश की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में ये फैंस के लिए बेहद निराशाजनक हो सकता है. बारिश होने की स्थिति में एक रोमांचक मैच तो देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन ऐसी स्थिति में किस टीम को फायदा होगा?
बारिश से भारत-पाक मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
मौजूदा स्थिति में भारत और पाकिस्तान के 4-4 अंक हैं. अगर बारिश होती है तो एक-एक अंक दोनों टीमों को मिल जाएंगे और ये दोनों ही अगले राउंड यानी सुपर-8 में पहुंच जाएंगी. भारत-पाकिस्तान के अलावा इस ग्रुप में नीदरलैंड्स, यूएसए और नामीबिया हैं, जो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी.
कम ओवरों का मुकाबला भी संभव
ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं निर्धारित है. ऐसे में बारिश होने की स्थिति में अंक ही बंटेंगे. या फिर अगर बारिश रुक गई और मैदान खेलने लायक रहा तो कम ओवरों का मुकाबला भी देखने को मिल सकता है. रिजर्व डे के मुकाबले सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रखे गए हैं.