Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले कर दिए. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तालिबान के खिलाफ ‘ओपन वॉर’ घोषित कर दिया है. पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि हमारी सेना का जवाब पूरी तरह और मजबूती के साथ है. पाकिस्तान अमन और इलाके की एकता से कोई समझौता नहीं करेगा. जो लोग हमारे अमन को कमजोरी समझेंगे, उन्हें कड़ा जवाब मिलेगा और कोई भी पहुंच से बाहर नहीं होगा. हालांकि, अब तक इस हमले में क्या जनहानि हुई और नुकसान पहुंचा. इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई ठिकानों में बमबारी और एयरस्ट्राइक की है. इसकी जानकारी भी पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने दी है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने अफगान के कई शहरों में एयरस्ट्राइक की है और तालिबान सरकार के मिलिक्ट्री ठिकानों पर बमबारी की है. वहीं तालिबान के प्रवक्ता का भी बयान सामने आया है. प्रवक्ता ने पाकिस्तान पर हमले का आरोप लगाया है.
PAK को जवाब देने के लिए तैयार है तालिबान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह अफगान की राजधानी में लगातार करीब 3 धमाकों की आवाज सुनी गई इसके अलावा हवाई जहाजों की आवाज सुनने को मिली. अफगान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा कि पाकिस्तान विमानों ने एक बार फिर काबुल, कंधार और पक्तिया पर बमबारी की है. लेकिन हम पूरी ताकत और एकता के साथ अपने वतन की हिफाजत करेंगे और हमले का जवाब हिम्मत के साथ देंगे.