IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदा, विंडीज को हराया तो सेमीफाइनल में हो जाएगी एंट्री

You are currently viewing IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदा, विंडीज को हराया तो सेमीफाइनल में हो जाएगी एंट्री

IND vs ZIM LIVE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में आज दूसरा मैच भारत और जिम्बाब्वे की टीमों के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. जिसे भारतीय टीम ने 72 रन के बड़े अंतराल से जीत लिया है. भारत की इस जीत के हीरो हार्दिक पंड्या रहे. इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी.

भारतीय बल्लेबाजों का आया तूफान

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 49 रन के साझेदारी हुई. 49 रन के स्कोर पर भारत को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा जो 24 रन बनाकर आउट हो गए. संजू के आउट होने के बाद अभिषेक ने मोर्चा संभाला. उन्होंने आक्रामक रुख अपनाते हुए 30 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 55 रन की तूफानी पारी खेली.

अभिषेक के अलावा तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या का बल्ला जिम्बाब्वे के खिलाफ जमकर बोला है. पंड्या की शानदार फिफ्टी और तिलक की 44 रन की तूफानी पारी के बदौलत भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के सामने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 33 और ईशान किशन ने भी 38 रन की अहम पारी खेल भारत को बड़ा स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई.

जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने टेके घुटने

भारत द्वारा दिए गए 257 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी रही. लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ज्यादा देर तक तिक नहीं पाए और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सके. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह

जिम्बाब्वे- तदिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा