Indore News: फैक्ट्री आशा कंफेक्शनरी ने कर्मचारियों ने की हड़ताल, शोषण का आरोप लगाते हुए रखी ये मांगें

You are currently viewing Indore News: फैक्ट्री आशा कंफेक्शनरी ने कर्मचारियों ने की हड़ताल, शोषण का आरोप लगाते हुए रखी ये मांगें

Indore News: फैक्ट्री आशा कंफेक्शनरी एक बार फिर विवाद को लेकर चर्चा में है. यहां के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद कर कंपनी में हड़ताल कर दी. इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया. घटना के विरोध में सैकड़ों कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया. मामला पुलिस और श्रम विभाग तक पहुंच गया है. कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी में काम के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है. लंबे समय से कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ाया गया है, बोनस नहीं दिया जा रहा है. उन्हें शासकीय अवकाश पर छुट्टी नहीं दी जाती, 8 घंटे की शिफ्ट है, जबकि काम 10 से 12 घंटे करवाया जाता है.

काम बंद कर कंपनी के गेट लगाकर प्रदर्शन किया

शनिवार को कर्मचारियों ने सैलरी बढ़ाने की मैनेजर से बात की तो उसने एचआर के पास जाने को कहा, एचआर में पास जाने पर उसने फिर से मैनेजर के पास जाने को कह दिया. इसके बाद जब कर्मचारी कंपनी के डायरेक्टर दीपक दरियानी के बेटे संस्कार दरियानी से बात करने पहुंचे तो संस्कार ने उनमें से कुछ के साथ मारपीट कर डाली. इसके बाद कर्मचारियों का आक्रोश फट पड़ा और उन्होंने काम बंद कर कंपनी के गेट लगाकर प्रदर्शन किया. इसके बाद कर्मचारी बाणगंगा थाने का घेराव करने गए जहां से पुलिस ने उन्हें श्रम विभाग के दफ्तर भेज दिया.

कर्मचारियों ने बेटे संस्कार के साथ मारपीट की-दीपक दरियानी

मौके पर पहुंचे कंपनी संचालक दीपक दरियानी पहुंचे. दरियानी के मुताबिक कर्मचारी वेतन बढ़ाने की बात कह रहे थे, लेकिन वेतन अप्रैल में बढ़ाया जाता है. बोनस हर साल दीपावली पर दिया जाता है. दरियानी ने बताया कि कर्मचारियों ने बेटे संस्कार के साथ मारपीट की, कांच और दरवाजे तोड़ दिए. इनके खिलाफ पुलिस को शिकायत करूंगा.

आशा कंफेक्शनरी शहर की विवादित चॉकलेट फैक्ट्री

आशा कंफेक्शनरी शहर की विवादित चॉकलेट फैक्ट्री है. इस कंपनी के विवाद पहले भी सुर्खियां बनते रहे है. खुद दीपक दरियानी शहर के बड़े उद्योगपति है, लेकिन वह खुद भी कई बार विवादों में घिरे रहे है. अब एक बार फिर उनकी मुश्किल बढ़ सकती है. बेटे का नाम संस्कार है, लेकिन उसने संस्कारों की बेहद कमी है. कोविड लॉकडाउन में करोड़ों की कार से घूमते समय पुलिसकर्मियों से हुज्जत करने पर चौराहे पर पुलिसकर्मियों ने उससे उठक बैठक लगवाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था.

दीपक दरियानी ने पास महंगी गाड़ियों का बड़ा कलेक्शन

दीपक दरियानी ने पास महंगी गाड़ियों का बड़ा कलेक्शन है. लगभग हर कंपनी की महंगी कार उनके कलेक्शन में मौजूद है. फिलहाल ओमेक्स सिटी के पीछे उनके नए अत्याधुनिक बंगले का निर्माण कार्य जोरो पर है. बताया जा रहा वह की उस बंगले में आइस स्केटिंग के लिए एक अलग से एरिना भी बनाया जा रहा है. दरियानी का दावा है कि उनका यह बंगला एशिया का सबसे बड़ा बंगला होगा. कर्मचारियों का कहना है कि इन सब में खर्च करने के लिए दरियानी के पास रुपया है, लेकिन कर्मचारियों को समय पर वेतन और बोनस देने के लिए रुपया नहीं है.