‘देश के विकास में बंगाल क्यों पीछे रहे’, CM मोहन यादव ने कोलकाता में किया प्रचार, बोले- जनता जंगलराज से मुक्ति चाहती है

You are currently viewing ‘देश के विकास में बंगाल क्यों पीछे रहे’, CM मोहन यादव ने कोलकाता में किया प्रचार, बोले- जनता जंगलराज से मुक्ति चाहती है

CM Mohan Yadav in Kolkata: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं. शनिवार को मुख्यमंत्री ने कोलकाता और मोदिनीपुर पहुंचे. यहां उन्होंने दो विधानसभा सीटों पर धुआंधार प्रचार किया. उन्होंने गली-गली जाकर लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा. सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि देश की विकास की दौड़ में पश्चिम बंगाल पीछे छूट गया है. इसलिए राज्य को डबल इंजन की सरकार के साथ तेजी से प्रगति करने की जरूरत है.

‘बंगाल जंगलराज से मुक्त चाहता है’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कमरहाटी विधानसभा में घर-घर जाकर भाजपा के लिए प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यहां की राजनीतिक हवा बंगाल में अवरोध के समान है. यहां की जनता देश के साथ बंगाल को भी चलते देखना चाहती है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी राज्य आगे चल रहे हैं. तो बंगाल को क्यों पिछड़े, लेकिन बंगाल पिछड़ रहा है. जंगल राज से जनता मुक्ति चाहती है, बदलाव चाहती है. भाजपा की सरकार बनाना चाहती है. यहां की जनता बहुत परेशान है. ऐसे में विकास के लिए भाजपा को चुनना चाहिए. हम उम्मीद करते हैं कि यहां भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी.’

बता दें मुख्यमंत्री ने विधानसभा के दो वार्डों में पैदल ही भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने घरों और दुकानों में लोगों से बात की और उनकी समस्याओं को जाना. उन्होंने लोगों से अपील की है कि भाजपा प्रत्याशी अरुप चौधरी को वोट दें, जिससे कि डबल इंजन की सरकार यहां पर तेजी से विकास कर सके और युवाओं को रोजगार मिल सके.