मध्य प्रदेश की सवा करोड़ ‘लाड़ली बहनों’ के लिए खुशखबरी है. राज्य सरकार अपनी महत्वाकांक्षी ‘लाडली बहना योजना’ के तहत अगली किस्त जारी करने की तैयारियों में जुटी हुई है. राज्य सरकार ने अपनी सबसे महत्वाकांक्षी ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत दी जाने वाली राशि को 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया है. इस योजना की 35वीं किस्त सीएम मोहन यादव ने 12 अप्रैल को जारी की थी.
10 से 15 मई के बीच आ सकती है किस्त
पिछले आकड़ो के अनुसार देखा जाए तो मध्य प्रदेश सरकार हर महीने 10 से 15 तारीख के आस-पास डीबीटी के माध्यम से सीधे महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर करती है. ऐसा ही इस बार माना जा रहा है. लाड़ली बहना योजना के तरह 36वीं किस्त 10-15 मई 2026 के बीच जारी हो सकती है. ध्यान देने वाली बात ये है कि पैसा बैंक खातों में तब आएगा जब आपका खाता आधार कार्ड से लिंक होग और उसमे डीबीटी एक्टिव होगी.
कैसे चेक करें पेपेंट स्टेटस
- इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल CMladlibahna.gov.in पर जाना होगा.
- इसके बाद मेनू में जाकर आवेदन और भुगतान की स्थिति वाले विकल्प को चुने.
- इसके बाद लाडली बहना रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर समग्र आईडी दर्ज करें.
- कैप्चा कोड डालकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें.
- अब मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी फिल करें और सर्च पर क्लिक करें.
- अब आपके भुगतान का पूरा स्टेटस आपकी स्क्रीन के सामने होगा.