AAP छोड़कर बीजेपी में आते ही संदीप पाठक की बढ़ी मुसीबत, पंजाब में दो FIR दर्ज, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

You are currently viewing AAP छोड़कर बीजेपी में आते ही संदीप पाठक की बढ़ी मुसीबत, पंजाब में दो FIR दर्ज, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

आम आदमी पार्टी के पूर्व सदस्य और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्‍किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं. संदीप के खिलाफ पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में एफआईआर दर्ज कराई गए हैं. ये दोनों ही मामले गैर‑जमानती धाराओं में दर्ज हैं. शनिवार सुबह जब पुलिस संदीप को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची, उस दौरान वे घर के पिछले दरवाजे से भाग गए. पूरे मामले की जांच पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों ही मामलों में संदीप को जल्द ही गिरफ्तार भी किया जा सकता है.

पंजाब में दर्ज किए गए इन मामलों को लेकर बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब की मान सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है, पंजाब डरने वाला नहीं है.

उन्‍होंने ये भी कहा कि कुछ दिनों पहले ही संदीप आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. यही वजह है कि उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है.  शुरुआती जानकारी के मुताब‍िक एक मामला कथित करप्शन से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि दूसरा महिला शोषण से संबंधित है.