‘चुनाव आयोग मनमानी कर रहा, अंतिम राउंड के बाद हम ही जीतेंगे,’ मतगणना के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान

You are currently viewing ‘चुनाव आयोग मनमानी कर रहा, अंतिम राउंड के बाद हम ही जीतेंगे,’ मतगणना के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान

बंगाल में वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे चल रही है. इसी बीच टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग मनमानी कर रहा है. लेकिन अंतिम राउंड के बाद हम ही जीतेंगे. जानें ममता बनर्जी ने क्या कहा?

ममता बनर्जी ने दावा किया कि जहां हम जीत रहे हैं. वहां पर काउंटिंग स्लो की जा रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिग सेंटर छोड़कर न आएं. यह भाजपा का प्लान है, मैं कल से ही बोल रही हूं पहले उन्हें आगे दिखाया जाएगा. कई जगह उन्होंने काउंटिंग को बंद कर रखा है. कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं जहां कोई मेल नहीं है, सेंट्रल फोर्स के जरिए हर तरफ से TMC पर अत्याचार हो रहा है.