केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. गृहमंत्री अमित शाह रायपुर और जगदलपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. गृह मंत्री रविवार रात रायपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उनकी अगवानी की.
आज सबसे पहले गृहमंत्री अमित शाह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में डायल 112 और फॉरेंसिक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. डायल 112 की सुविधा अब तक 16 जिलों में लागू थी, अब यह पूरे प्रदेश के 33 जिलों में लागू होगी. 400 गाड़ियां पूरे प्रदेश के थानों में पहुंचेंगी. उसी दिन दूसरी सौगात फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की मिलेगी. गृहमंत्री अमित शाह के दौरे की पल-पल की अपडेट यहां पढ़िए-