Raja Raghuvanshi Case पर आ रही है क्राइम थ्रिलर फिल्म, फर्स्ट लुक कर देगा हैरान

You are currently viewing Raja Raghuvanshi Case पर आ रही है क्राइम थ्रिलर फिल्म, फर्स्ट लुक कर देगा हैरान

 बीते दिनों इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई थी. कोर्ट के इस फैसले को लेकर राजा रघुवंशी के परिजनों के बीच अक्रोश देखा जा रहा था. अब इस केस की गूंज बॉलीवुड और ओटीटी दुनिया तक पहुंच गई है. अब केस से प्रेरित होकर एक फिल्म बन रही है, जिसका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है. खास बात ये है कि यह फिल्म देश की बड़ी प्रोडक्शन कंपनी Tips Industries के बैनर तले बनाई जा रही है.

क्या है फिल्म का नाम?

फिल्म का नाम सुंदर पूनम बताया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन जाने माने डायरेक्टर पुलकित कर रहे है. पुलिकत पहले भी सच्ची घटनाओं पर फिल्म बना चुके हैं. पुलकित ने ‘भक्षक’ जैसी फिल्में में निर्देशन किया है. फिल्म (Sundar Poonam) के फर्स्ट लुक सामने आने के बाद कहानी की शुरुआती डीटेल्स ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है. फिल्म में लीड रोल में सान्या मल्होत्रा नजर आने वाली है.

लोगों के बीच चर्चा हो रही है कि ये फिल्म इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस जैसी घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है. अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक फिल्म सुंदर पूनम में बताया गया है कि एक नवविवाहित कपल कश्मीर में हनीमून मनाने गया था, जो रहस्यमयी तरीके से अचानक लापता हो जाता है.

दुल्हन पूनम से जुड़ा खौफनाक सच

इसके बाद दुल्हन पूनम से जुड़ा एक खौफनाक सच सामने आने लगता है, जो हर किसी को चौंकाकर रख देता है. इस फिल्म की कहानी में पूनम के जुनूनी प्रेम, धोखा और अतीत के राज और हत्या जैसे कई सस्पेंस भरे मोड़ दिखाई देंगे. जो उसके आस-पास के हर व्यक्ति को एक जानलेवा भंवर में खीच लेंगे.

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस क्राइम थ्रिलर स्टोरी की पहला लुक सामने आ गया है तो सोशल मीडिया पर इसकी रिलीज डेट को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है. फिल्म (Raja Raghuvanshi Case) कब रिलीज होगी, ओटीटी पर आएगी या डायरेक्ट थियेटर में इस पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है.