आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला बीते दिन सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गया. जिसमें सीएसके को 5 विकेट से हार का सामना करना. चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब मैच के दौरान चेन्नई के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
संजू सैमसन-हेनरिक क्लासेन के बीच तीखी नोक-झोंक
दरअसल यह घटना हैदराबाद की पारी के दौरान 14 वें ओवर में देखने को मिली. इस ओवर में सीएसके के नूर अहमद गेंदबाजी कर रहे थे. क्रीज़ पर मौजूद क्लासेन तेजी से रन बना रहे थे. इसी दौरान नूर अहमद ने एक शानदार गुगली डाली जिससे क्लासेन पूरी तरह चकमा खा गए. नूर की इस गेंद को खेलने के प्रयास में क्लासेन का पैर क्रीज से बाहर निकाल गया और विकेट के पीछे खड़े संजू सैमसन ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें स्टंप आउट कर दिया. रिप्ले में देखा गया कि क्लासेन का पैर पूरी तरह हवा में था जिसके चलते उन्हें स्टंप आउट करार दिया. असली ड्रामा यही से शुरू आउट होने के बाद क्लासेन काफी नाराज नजर आ रहे थे. तभी पवेलियन लौटते वक्त संजू सैमसन उनके पास पहुंचे और दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस होने लगी.