दिल्ली के जिस होटल में आगजनी से हुई 21 मौतें, पुलिस ने उसके मालिक को किया गिरफ्तार, जांच में मिली थी कई कमियां

You are currently viewing दिल्ली के जिस होटल में आगजनी से हुई 21 मौतें, पुलिस ने उसके मालिक को किया गिरफ्तार, जांच में मिली थी कई कमियां

दिल्ली में मालवीय नगर के जिस होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने उस होटल के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक लवकेश बजाज और उसकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, ताकि वह देश छोड़कर फरार न हो जाए. फिलहाल, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

बता दें, मालवीय नगर में बने इस होटल में बुधवार को आग लगने की वजह से 21 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि कई लोग अभी भी घायल हैं. घटना के बाद मालिक फरार हो गया, जिसकी तलाश में विशेष टीमों को लगाया गया और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया गया, ताकि वह भाग नहीं सके. आखिरकर पुलिस ने आरोपी लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर ही लिया.

12 विदेशी नागरिकों की हुई है मौत

इस आगजनी की घटना में जिन 21 लोगों की मौत हो गई. उसमें ज्यादातर विदेशी नागरिक थे. 21 में 9 भारतीय और 12 विदेशी नागरिकों की मौत हुई है. जबकि अन्य गंभीर घायलों का अभी भी इलाज जारी है. इस हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है. यह परिवार गुरुग्राम का रहने वाला है, जो दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज कराने आया था.