मीरा रोड में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत से गिरी क्रेन, कई वाहन क्षतिग्रस्त; युवक की मौत, कई घायल

You are currently viewing मीरा रोड में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत से गिरी क्रेन, कई वाहन क्षतिग्रस्त; युवक की मौत, कई घायल

मुंबई के मीरा रोड स्थित JP नॉर्थ सोसाइटी में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा सामने आया। बताया जा रहा है कि 13वीं मंजिल पर काम में इस्तेमाल की जा रही क्रेन अचानक नीचे गिर गई, जिससे सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

इस हादसे में 22 वर्षीय एक युवक की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल घायलों की सही संख्या और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।