Vande Bharat: जल्द मिलेंगी 6 नई वंदे भारत ट्रेनें

You are currently viewing <span class="red">Vande Bharat:</span> जल्द मिलेंगी 6 नई वंदे भारत ट्रेनें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहने वालों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही लखनऊ से देश के अलग-अलग 6 शहरों के लिए नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआती होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इन ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो सकती है। लखनऊ से जिन शहरों के लिए ये ट्रेनें फर्राटा भरेंगी उनमें पटना, मुंबई, पुरी, कटरा, देहरादून और मेरठ शामिल हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पिछले हफ्ते खुद लखनऊ से मेरठ तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया था।

रेलवे अधिकारियों ने अब नई ट्रेनें चलाने को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में लखनऊ के गोमतीनगर से कटरा, पुरी और मुंबई के लिए भी वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। मालूम हो कि नई दिल्ली से वाराणसी के बीच फिलहाल एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। यात्रियों के यह ट्रेन बहुत ही लोकप्रिय हुई है। लोगों की ओर से यह मांग की जा रही है कि इस रूट पर एक और ट्रेन चलाई जाए। इसे ध्यान में रखते हुए दोनों स्टेशनों के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन जल्द ही चलाई जा सकती है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इसका सर्वे भी पूरा हो चुका है।

Leave a Reply