उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में गुजरात के अहमदाबाद से दर्शन करने पहुंचे भक्त भरत भाई पटेल ने 13 नग चांदी के बिस्किट भगवान श्री महाकाल में अर्पित किए, जिसका कुल वजन 1300 ग्राम है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मूलचंद जुनवाल ने दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल ने दी है। बता दें कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निःशुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं। समय–समय पर मंदिर के अधिकारी/ पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
बाबा महाकाल को गुजरात के भक्त ने अर्पित किया 1300 ग्राम चांदी का चौरस

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 1, 2024
- Post category:देश
You Might Also Like
हर हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहला जत्था रवाना: 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 38 दिन चलेगी अमरनाथ यात्रा 2025!
बिहार की राजनीति में सनसनी! कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
