कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 17’ में आने के बाद से एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे लगातार चर्चा में रहती हैं. वहीं, अब हाल ही में अंकिता लोखंडे ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मुंबई के एक मंदिर के बाहर पैप्स ने अंकिता लोखंडे को स्पॉट किया था. बता दें कि मंदिर के बाहर अंकिता लोखंडे हाथ में पट्टी बांधे अपनी कार की तरफ जाती दिखाई दे रही हैं. सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट कलर के टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने दिख रही हैं. एक्ट्रेस वीडियो में कहती हैं- ‘जानो दो यार, मंदिर आई हूं.’ तभी एक पैप अंकिता लोखंडे से पूछता है कि हाथ में क्या हुआ, जिसका जवाब अंकिता नहीं देतीं और अपनी गाड़ी में बैठ जाती हैं. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग एक्ट्रेस के लुक की वजह से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. ट्रोलर्स को अंकिता लोखंडे का शॉर्ट्स पहनकर मंदिर जाना पसंद नहीं आया है. अंकिता को ट्रोल करते हुए यूजर ने लिखा- आपको शर्म आनी चाहिए मंदिर शॉर्ट्स पहनकर आई हैं. तो दूसरे ने लिखा- मंदिर आने के लिए कुछ और कपड़े नहीं मिले थे. तो कुछ एक्ट्रेस के हाथ के फ्रैक्चर पर कमेंटबाजी करते दिख रहे हैं. बीते दिनों अंकिता लोखंडे एक डांस वीडियो की वजह से खूब ट्रोल भी हो रही थीं. तो वहीं अब अंकिता एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. लेकिन इस बार एक्ट्रेस का डांस नहीं बल्कि उनके कपड़े वजह बने हैं.
टी-शर्ट और शॉर्ट्स में मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, ट्रोल करने लगे लोग

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 16, 2024
- Post category:मनोरंजन
You Might Also Like
Bigg Boss 19: सलमान खान ने बढ़ाया सस्पेंस, कहा – करते-करते ही समझ आएगा ये सीजन कितना अलग; पहली बार ‘लोकतंत्र’ थीम पर होगा शो!
लीलावती अस्पताल में मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान भर्ती, भाई अरबाज ने शेयर किया वीडियो
