उज्जैन। उज्जैन में बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। भगवान महाकाल को रजत का त्रिपुण्ड त्रिनेत्र और बिलपत्र अर्पित कर भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी। फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।
भगवान महाकाल को रजत का त्रिपुण्ड त्रिनेत्र और बिलपत्र अर्पित

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 22, 2024
- Post category:देश
You Might Also Like
MP सरकार का OBC आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला: 27% OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करेगी MP सरकार, आवेदन की प्रक्रिया तेज करने के लिए सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश
Haryana: AAP कार्यकर्ताओं ने हेलमेट पहनकर किया प्रदर्शन, कहा – Kejriwal को गिरफ्तार करना BJP की तानाशाही
