MP board Exam में नकल के मामले में ये जिला सबसे आगे, सागर-भोपाल और मुरैना समेत 23 नकल प्रकरण आए सामने

You are currently viewing MP board Exam में नकल के मामले में ये जिला सबसे आगे, सागर-भोपाल और मुरैना समेत 23 नकल प्रकरण आए सामने

MP board Exam: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 प्रदेश के सभी जिलों में सही तरीके से संपन्न कराई जा रही है. इस बार सरकार न नकल न हो इसलिए कड़े नियम भी बनाएं थे लेकिन चौंकाने वाली खबर तो ये है कि अब भी जमकर नगल हो रही है. दरअसल बीते 2 दिनों में 23 नकल के मामले सामने आए हैं और इनमें से सबसे ज्यादा मामले मुरैना जिले से सामने आए हैं.

बोर्ड के अनुसार, 18 और 19 फरवरी को आयोजित विभिन्न विषयों की परीक्षाओं के दौरान उड़नदस्तों और पर्यवेक्षकों की सतर्कता से नकल के मामलों को पकड़ा गया. हालांकि ज्यादातर परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और परीक्षाएं तय समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्वक संपन्न कराई गईं.

हाईस्कूल में 13 नकल प्रकरण

बोर्ड द्वारा 19 फरवरी यानी गुरूवार को हाईस्कूल परीक्षा में संस्कृत विषय और हायर सेकेंडरी में मनोविज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई. इसी दिन हाईस्कूल परीक्षा में कुल 13 नकल के मामले किए गए हैं. जिला मुरैना में 9, गुना में 1, भोपाल में 1 और बैतूल में 2 मामले सामने आए. वहीं हायर सेकेंडरी की मनोविज्ञान परीक्षा में एक भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ. बोर्ड ने बताया कि परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण रही.

हायर सेकेंडरी में 10 मामले

वहीं अब अगर 18 फरवरी की बात की जाएं तो इस दिन हायर सेकेंडरी परीक्षा के अंतर्गत रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलीमेंट्स ऑफ साइंस मैथेमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग तथा गृह प्रबंधन, पोषण एवं वस्त्र विज्ञान विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी. इस दिन कुल 10 नकल प्रकरण दर्ज किए गए. इनमें मुरैना में 3, सागर में 3, रीवा में 1 और भोपाल में 3 मामले शामिल हैं. इन आंकड़ों के अनुसार देखा जाए तो दोनों दिनों को मिलाकर कुल 23 नकल प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 12 मामले अकेले मुरैना जिले से सामने आए.