भोपाल में आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्‍तावों को मिलेगी मंजूरी, UPSC चयनित युवाओं का होगा सम्मान

You are currently viewing भोपाल में आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्‍तावों को मिलेगी मंजूरी, UPSC चयनित युवाओं का होगा सम्मान

सीएम मोहन यादव की अध्‍यक्षता में आज शाम 3 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें कई अहम प्रस्‍तावों पर निर्णय लिया जा सकता है. बैठक से पहले मुख्‍यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे, जहां वे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में चयनित 61 अभ्यर्थियों का सम्मान करेंगे. इसके सा‍थ ही दोपहर 12 बजे इन सफल अभ्‍यथियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्‍त्रोत माना जा रहा है.

आज के दिनभर के व्‍यस्‍त कार्यक्रम के बीच मुख्‍यमंत्री 5:30 बजे मंत्रालय में कुछ विशेष लोगों से मुलाकात भी करेंगे. इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्‍तर पर हलचल तेज होने के संकेत भी मिल रहे हैं.