पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान का खात्मा, पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट

You are currently viewing पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान का खात्मा, पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में साल 2019 में एक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें CRPF के काफिले को निशाना बनाया गया था. इस हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान था, जो अब मारा गया है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पर हमला किया. जिसमें उसकी मौत हो गई.

हमजा बुरहान को पुलवामा हमले की साजिश से जुड़े प्रमुख आतंकियों में गिना जाता था. जो कि आतंकी संगठन अल-बद्र और पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क से जुड़ा था. सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थीं. ऐसा कहा जाता है कि उसने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की भर्ती भी की थी. जो कि  ट्रेनिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट का काम संभालता था.

हमजा को किसने मारा है? इस बारे में अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है. पाकिस्‍तान में प‍िछले लंबे समय से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. जिनमें आतंकी संगठनों से जुड़े आतंकियो को कोई मार रहा है.

घटना पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद शहर की है. मुजफ्फराबाद पीओके का ही एक हिस्सा है. 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड में से एक हमजा बुरहान भी था.

कब हुआ था पुलवामा हमला

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में  14 फरवरी 2019 CRPF के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी और इसके बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में भारी तनाव आ गया था.

पाकिस्‍तान में ही रह रहा था हमजा

रिपोर्ट्स के अनुसार हमजा बुरहान लंबे समय से PoK में छिपकर रह रहा था और वहीं से आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा था.उसकी हत्या किसने की, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक दावा सामने नहीं आया है.पाकिस्तान की स्थानीय एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं.