इंदौर। मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लिया है। अक्षय बम विधायक रमेश मेंदोला के साथ फॉर्म वापस लेने आए थे। इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने नाम वापसी के आखिरी दिन अपना नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद कांग्रेस के सामने संकट खड़ा हो गया है। दरअसल, इंदौर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का गृहनगर है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यहां एक बड़ा झटका है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का गृह नगर इंदौर कांग्रेस मुक्त, कांग्रेस मैदान से गायब, कांग्रेस उम्मीदवार वापस, देश और प्रदेश को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाले जीतू पटवारी इंदौर में कांग्रेस की स्थिति देख लें। इसके बाद अब जीतू पटवारी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने कहा कि हमारा संघर्ष षड्यंत्रकारी और एकाधिकार वाली पार्टी से है। हमें और भी ऐसी घटनाएं देखना है। हमारा बीजेपी से संघर्ष है। थोड़े बहुत और आस्तीन के सांप बचे हुए हैं। यह निकल जाएं तो पूरा विष निकल जाएगा।
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस, बीजेपी कैंडिडेट के सामने छोड़ा मैदान
![You are currently viewing कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस, बीजेपी कैंडिडेट के सामने छोड़ा मैदान](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/04/CONGRESS-bjp.jpeg)
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 29, 2024
- Post category:मध्य प्रदेश
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article दिन की धूप से राहत, लेकिन रात की ठंड बरकरार: मध्यप्रदेश में मौसम का नया रंग, कोहरे और बारिश का असर जारी!](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2025/01/B8MMmkmB-bansal-news--300x189.webp)
दिन की धूप से राहत, लेकिन रात की ठंड बरकरार: मध्यप्रदेश में मौसम का नया रंग, कोहरे और बारिश का असर जारी!
![Read more about the article सिंधिया के सामने कांग्रेस ने चली भाजपा वाली चाल](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/04/sindhiya--300x150.jpg)
सिंधिया के सामने कांग्रेस ने चली भाजपा वाली चाल
![Read more about the article Rewa: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5वें रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, ₹2690 करोड़ की 21 इकाइयों का वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया; कॉन्क्लेव से राज्य के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी](https://jantantra24x7.com/wp-content/uploads/2024/10/Gakd02JXgAAbr5c-300x200.jpg)