उज्जैन। उज्जैन के बड़नगर रोड स्थित गुरुकुल दंडी आश्रम में 19 नाबालिगों के साथ कुकर्म के मामले ने सभी को हैरत में डाल दिया है। इस मामले में महाकाल पुलिस ने मंगलवार देर रात आश्रम के एक आचार्य और सेवादार पर पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर फरार सेवादार अजय ठाकुर को भी पकड़ लिया गया है। आरोपित आचार्य राहुल शर्मा कुछ समय पहले दुष्कर्म पीड़िता की मदद करने के मामले में सुर्खियों में आया था। अजय ठाकुर को कल देर रात सीहोर जिले के आष्टा से गिरफ्तार किया गया। महाकाल पुलिस के अनुसार 30 साल से संचालित हो रहे गुरुकुल दंडी आश्रम में बच्चे वेद अध्ययन, कर्मकांड, पंडिताई सीखने आते हैं। वर्तमान में यहां 140 बच्चे पढ़ने के लिए अलग-अलग शहरों से आए हैं। यहीं रहते हैं। इनमें उज्जैन सहित देवास, राजगढ़, मंदसौर आदि शहरों के बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र 11 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। चैत्र नवरात्र के समय कुछ बच्चों ने अपने माता-पिता से आश्रम में हो रही हरकतों के बारे में बताया था। सेवादार अजय ठाकुर पर आरोप लगाए थे। स्वजन ने आश्रम के संचालक गजानन सरस्वती से बात की। इस पर सरस्वती ने अजय ठाकुर को आश्रम से निकाल दिया था।
दुष्कर्म पीड़िता की मदद कर सुर्खियों में आया आचार्य राहुल गिरफ्तार, अब 19 नाबालिगों से कुकर्म के लगे आरोप
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 2, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
MP Weather Update: बारिश की गतिविधि में आ रही है कमी, 15 अक्टूबर तक प्रदेशभर से मानसून की होगी वापसी
Ujjain: दशहरा मिलन उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ.यादव, 658 करोड़ की 16 सड़क परियोजनाओं का किया भूमि-पूजन ; बोले – सिंहस्थ के माध्यम से भारत दुनिया का करेगा नेतृत्व